डॉक्टर्स ने दी लता मंगेशकर की स्वास्थ सम्बन्धी जानकारी: कहा

डॉक्टर्स ने दी लता मंगेशकर की स्वास्थ सम्बन्धी जानकारी: कहा

8 जनवरी को लाखों फैंस के दिलों पर अपनी अपनी खूबसूरत आवाज से जादू करने वाली दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित पाई गई है।

तभी से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती है। लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने की दुआ दुनियाभर के फैंस कर रहे है। फैंस को उनके डॉक्टर भी लगातार उनके स्वस्थ की जानकारी दे रहे है। 

लता मंगेशकर के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने एक बार फिर से करोड़ों फैंस संग जानकारी साझा की है।

डाक्टर ने बताया- "लता जी अभी भी आईसीयू में हैं। उनका इलाज अभी भी चल रहा है। इसके अलावा और कुछ नहीं बता सकता। सिर्फ उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।"

92 साल की लता मंगेशकर को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ है। तो डॉक्टर्स उनकी उम्र को लेकर ज्यादा अलर्ट हैं और इस कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

कुछ दिन पहले लता मंगेशकर की सेहत का अपडेट देते हुए डॉक्टर ने बताया कि 10-12 दिनों तक उन्हें हॉस्पिटल में ही रखा जाएगा, जिससे डॉक्टर की देख-रेख में उनका बेहतर इलाज हो सके।

उनका इलाज बेस्ट डॉक्टर द्वारा हो रहा है। लता मंगेशकर के परिवारवाले और करोड़ों फैंस बस यही दुआ कर रहे हैं कि, 'सबकी चहेती लता जी जल्दी ठीक होकर अपने घर आ जाएं।'

हेमलता बिष्ट